हल्द्वानी। चुनावी वर्ष होने के कारण नगर निगम एक बार फिर दुकान किराए में एक माह छूट और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। दो बार छूट बढ़ाने के बाद भी नगर निगम दुकान किराए में 70 प्रतिशत और भवन कर में 60 प्रतिशत ही वसूल पाया है।
नगर निगम ने दुकान किराए का लक्ष्य 1.51 करोड़ और भवन-स्वच्छता कर का लक्ष्य 3.76 करोड़ रखा था। दो बार नगर निगम इन पर छूट बढ़ा चुका है। 30 सितंबर को यह छूट सीमा खत्म हो गई है। इसके बाद भी नगर निगम की वसूली बहुत कम रही है।
नगर निगम भवन और स्वच्छता कर में 25 प्रतिशत की छूट दे रहा था और दुकान किराए में जुर्माना वसूल नहीं कर रहा था। छूट समाप्त होने के बाद दुकान किराए में प्रतिदिन के हिसाब से पांच रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त जुर्माना लगाने का नियम है।
सूत्रों की माने तो चुनावी साल होने के कारण दुकान किराया और भवन कर जमा करने की छूट सीमा एक माह और बढ़ाई जा सकती है।
कोराना के कारण व्यापारी वर्ग परेशान है। यह देखा जाएगा की वसूली कितनी हुई है। वसूली कम होने पर दोबारा छूट एक माह और बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
-जोगेंद्र रौतेला मेयर नगर निगम