फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुभाष नगर क्षेत्र में सात घंटे लगातार बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली से संबंधित काम घंटों तक लटके रहे। सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। देर शाम बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुभाष नगर सब स्टेशन की आपूर्ति रोकी गई थी। इस कारण तिकोनिया, राजपुरा, नवाबी रोड, जगदंबा रोड, बृजलाल अस्पताल आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इससे लैपटॉप, मोबाइल में बैटरी न होने से ऑनलाइन कार्य प्रभावित हुए।
सुभाष नगर सब डिविजन के एसडीओ नीरज पांडेय ने बताया कि बिजली उपकरणों की मरम्मत के लिए इन दिनों शटडाउन लिया जा रहा है। ताकि दिवाली में लोगों को निर्बाध बिजली मिलती रहे। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों की मेंटेनेंस के लिए बिजली काटी जाएगी। शुक्रवार को गायत्री नगर फीडर बंद रहेगा। इसमें रानीबाग से गायत्री नगर तक के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें