फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 करोड़ 63 लाख का बकाएदार है बिजली विभाग

Sat, 07 Feb 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का बकाया वसूलने के लिए उपभोक्ताओं के घर छापामारी कर कनेक्शन काटने और मीटर उखाड़ने की कार्रवाई करने वाला बिजली विभाग खुद नगर निगम का 15 करोड़ 63 लाख 31 हजार 672 रुपए का बकाएदार है। नगर निगम प्रशासन ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को नोटिस भेजकर तत्काल बकाया भुगतान जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम सीमा क्षेत्र में बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकेंद्र के अलावा नगर निगम बिजली विभाग के कार्यालयों एवं आवासीय कालोनी से हाउस और स्वच्छता टैक्स वसूलता है। बिजली विभाग ने वर्षों से टैक्स का भुगतान नहीं किया है, जिस कारण बिजली विभाग पर नगर निगम का 24 करोड़ 91 लाख 87 हजार 672 रुपए का बकाया हो गया था, जबकि 9 करोड़ 80 लाख 96 हजार रुपए नगर निगम ने बिजली विभाग को पथ प्रकाश का बकाया देना था।

नगर निगम ने 9 करोड़ 80 लाख 96 हजार रुपए का बिजली विभाग को पथ प्रकाश बकाया का समायोजन कर दिया है। इसके बाद भी बिजली विभाग पर नगर निगम की 15 करोड़ 63 लाख 31 हजार 672 रुपए की देनदारी बकाया है। निगम प्रशासन ने वित्तीय वर्ष के आखिर तक बकाया जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें