फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक थानाध्यक्ष सहित सात पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
Police Will be Honerd in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी सहित जिले के सात पुलिसकर्मी सराहनीय सेवा पदक से देहरादून में सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी को अल्मोड़ा में किए गए साहसिक और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। एलआईयू की उपनिरीक्षक आरती पोखरिया, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस मनोज कुमार, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, जितेंद्र कुमार, रमेश चंद्र भट्ट और सीआईडी हल्द्वानी की आरक्षी मीना रेखाड़ी को भी सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि डीजीपी सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे।
नीरज ने कई घटनाओं का किया था खुलासा
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी जिले में तैनाती से पहले अल्मोड़ा जिले में एसओजी प्रभारी थे। उन्होंने वहां 20 हजार के इनामी और मोस्ट वांटेड माओवादी भास्कर पांडेय को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वाराहाट के प्राचीन शिवलिंग चोरी की घटना का चंद घंटों में खुलासा करने, बागेश्वर कपकोट क्षेत्र के दो नाबालिग बालकों के अपहरणकर्ताओं को पांच घंटे में गिरफ्तार कर बच्चों को सकुशल बरामद किया। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने एक लाख का नकद पुरस्कार भी दिया था। चर्चित भुवन जोशी हत्याकांड के अभियुक्तों की पहचान कर उन्होंने गिरफ्तार करने के साथ ही साथ ही अल्मोड़ा और लमगड़ा क्षेत्र की दो घटनाओं का खुलासा भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें