फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चीन-नेपाल से सटे थाने रखे हाईअलर्ट पर, IG ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को मॉकड्रिल कराने के लिए कहा

Thu, 08 May 2025 10:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भारत-पाक संभावित युद्ध के मद्देनजर नेपाल और चीन से सटे कुमाऊं के थानों को हाईअलर्ट पर रख दिया गया है। आईजी ने कुमाऊं के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को गाइडलाइन भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक संभावित युद्ध के मद्देनजर नेपाल और चीन से सटे कुमाऊं के थानों को हाईअलर्ट पर रख दिया गया है। आईजी ने कुमाऊं के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को गाइडलाइन भी जारी कर दी है। खासकर जनता के पैनिक न होने के लिए सोशल मीडिया पर जागरूकता चलाने को कहा है।

विज्ञापन


युद्ध की स्थिति में संचार सेवा प्रभावित होने के विकल्प के तौर पर हॉटलाइन की संभावनाओं काे भी तलाशने का काम तेज कर दिया है। पीओके में आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तान में बौखलाहट है। उधर, देश के विभिन्न हिस्सों में मॉकड्रिल हुआ लेकिन हल्द्वानी उन चुनिंदा शहरों में शामिल नहीं था। शासन के आए निर्देश के बाद सभी जनपदों में एहतियातन इसी सप्ताह जल्द मॉकड्रिल होना है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने भी सभी एसएसपी को निर्देश जारी किए हैं। आईजी ने बताया कि आवश्यक सुरक्षा या जीवन निर्वाह सुरक्षा की दिशा में काम करना है।
विज्ञापन


प्राथमिकता कम्यूनिकेशन लाइन की है। आपात स्थिति में पुलिस की संचार सेवा बनी रहे इसके लिए इस पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें