भीमताल (नैनीताल)। ज्योलीकोट निवासी एक युवक का शव मंगलवार शाम धारी के मनाघेर में सड़क से 30 मीटर नीचे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। युवक सोमवार को बरात में जाने के लिए मटियाल गया था। तब से युवक लापता था। धारी पुलिस ने हल्द्वानी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
धानाचूली के चौकी इंचार्ज एसआई विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को ज्योलीकोट निवासी पूरन भट्ट (45) धारी के मटियाल में एक विवाह समारोह के लिए निकले थे। उन्होंने कहा कि पूरन मनाघेर के पास रुक थे और वहां से लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम स्थानीय लोगों ने मनाघेर के पास सड़क से नीचे शव पड़ा हुआ मिला। शव की पहचाान के बाद परिजनों को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। संवाद