फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियो! जागते रहो...सर्दी हो रही है, पुलिस सो रही है

Fri, 15 Dec 2023 11:42 AM IST
हीरा मेहरा हरीश पांडे, संवाद

सार

हल्द्वानी शहर में चोरी का ग्राफ बढ़ रहा है। चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। कई दुकानों और शोरूम में चोरों ने सेंध लगा दी। ऐसे में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, लेकिन धरातल पर उसका असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में चोरी का ग्राफ बढ़ रहा है। चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। कई दुकानों और शोरूम में चोरों ने सेंध लगा दी। जल संस्थान के स्टोर से लाखों के पाइप चोरी हो गए। बीते दिनों तिकोनिया के पास पैदल जा रहे युवक पर बेवजह एक व्यक्ति ने गोली चला दी। ऐसे में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, लेकिन धरातल पर उसका असर नहीं दिखा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 11 बजे तक अमर उजाला की टीम ने शहर का जायजा लिया तो पुलिस की चौकसी कहीं नहीं दिखी। सर्द लहरों के बीच हर चौराहे पर सन्नाटा पसरा था। कहीं जाम छलकाए जा रहे थे तो कहीं अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी लेकिन उन पर अंकुश लगाने वालों का कोई अता-पता नहीं था।

तिकोनिया चौराहा-समय 10 बजे: टीम तिकोनिया चौराहे पर पहुंचती है। यहां कुछ लोग खड़े हैं। कुछ पार्कों में जाम छलकाए जा रहे हैं। वर्कशॉप लाइन में भी दुकान और ठेलों के पास लोग बेखौफ शराब पीते दिख रहे हैं मगर चौराहे पर पुलिस का कोई सिपाही नहीं दिखा।
काठगोदाम पुल-समय रात 10:15 बजे: अमर उजाला की टीम काठगोदाम पुल के पास पहुंचती है। चौकी पर पहुंचते ही 112 वाहन में बैठे सिपाही दिखते हैं। फोटो खींचने पर दो पुलिसकर्मी करीब आकर पूछते हैं कि फोटो क्यों खींच रहे हैं? उनसे गश्त के बारे में पूछने पर वे बताते हैं कि टीम खाना खा रही है, अभी गश्त पर निकलेंगे।
नरीमन चौराहा- रात 10:20 बजे: नरीमन चौराहे पर सन्नाटा पसरा है। एक-दो टेंपो गौलापार की ओर जा रहे हैं। कुछ लोग पैदल चल रहे हैं। पूछने पर बताते हैं कि ट्रेन पकड़ने को स्टेशन जा रहे हैं। यहां कोई पुलिस कर्मी दिखाई नहीं देता है।
कॉलटैक्स तिराहा- समय 10:28 बजे: कॉलटैक्स तिराहे पर कुछ दुकानें खुली हैं। बगल में शराब की दुकान भी खुली है। फोटो खींचने पर लोग वजह पूछते हैं, उन्होंने पुलिस के बारे में बताया कि यहां 11 बजे टीम आती है। यहां भी कोई पुलिस कर्मी दिखाई नहीं देता है।
विज्ञापन

पनचक्की चौराहा-समय 10:35 बजे: पनचक्की चौराहे की सभी दुकानें बंद हो चुकी हैं। तीन लड़के स्कूटी पर बिना हेलमेट जाते दिखे। इनके पीछे दो लड़के बहुत तेज स्पीड में स्टंट दिखाते चलते हैं। इनकी स्कूटी फुटपाथ पर चढ़ते बची। चौराहे पर अंधेरा था। पुलिस कर्मी कहीं नहीं दिखे।
मुखानी चौराहा-समय 10:38 बजे: मुखानी चौराहे जाते समय सड़क सुनसान दिखी। चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। नगर निगम के एई नवल नौटियाल और सफाई निरीक्षक चौराहे पर खड़े हैं। उनसे रात में खड़े होने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सड़क का निरीक्षण कर रहे हैं। बार के सामने कुछ लोग खड़े हैं। कालाढूंगी रोड पर कुछ लोग अलाव सेकते दिखाई दिए।
कालाढूंगी चौराहा- 10:45 बजे: चौराहे पर टेंपो वाले खड़े हैं। यहां अलाव ठंडा दिखा। फोटो खींचने पर टेंपो वाले कहते हैं कि अलाव की फोटो भी खींच लो। निगम ने तीन दिन से यहां पर लकड़ी डाली है जो गीली होने की वजह से नहीं जल रही है।
रोडवेज चौराहा-10:50 बजे: रोडवेज के आगे लोग खड़े हैं। यहां भी अलाव बुझा हुआ है। दुकान पर लोग चाय, सिगरेट पी रहे हैं। कोतवाली से महज 50 मीटर दूर होने के बावजूद यहां पुलिसकर्मी नहीं दिखाई देते हैं। एक बुलेट सवार कोतवाली के सामने पटाखे छोड़ते हुए निकल जाता है। केमू स्टेशन के पास खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। दो लोग शराब लेने एक ठेले के पास जाते हैं वहां एक आदमी खड़ा है। पैसा देने पर वह शटर के सामने से ही दो पव्वे लाकर थमा देता है।
टीपीनगर तिराहा-11:05 बजे: टीपीनगर तिराहे से पुलिस चौकी की दूरी 50 मीटर है। पुलिस चौकी में बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। चौराहे से भी पुलिस नदारद थी। चौराहे के पास खड़े कुछ युवक जोर-जोर से हंसी-मजाक कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें