फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: महिला पर रखता था गंदी नजर, मना करने पर पति पर जानलेवा हमला; बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 30 Sep 2024 12:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

पुलिस ने एक युवक पर हत्या की कोशिश सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक पड़ोस में रहने वाली महिला को गंदी नजर से देखता था। मना करने पर आरोपी ने महिला के पति, देवर और अन्य लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक पर हत्या की कोशिश सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक पड़ोस में रहने वाली महिला को गंदी नजर से देखता था। मना करने पर आरोपी ने महिला के पति, देवर और अन्य लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज, नूर मोहम्मद की दुकान में की थी तोड़फोड़

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि जब वह निजी कार्यों के लिए छत पर जाती थी तो आरोपी गांधीनगर निवासी अनिल प्रतिदिन अपनी छत पर आकर गंदी नीयत से उसे देखता था। 21 सितंबर को वह छत पर गई तो आरोपी उसे देखने लगा। शिकायत होने पर आरोपी और उसके परिजनों ने माफी मांगी ली। आरोप है कि 28 सितंबर की रात दोबारा आरोपी ने फिर वही किया। महिला ने इसकी जानकारी पति को दी तो वह युवक के घर पहुंचे। आरोप है कि युवक ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बीचबचाव में देवर और अन्य लोग भी घायल हो गए। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) और 77 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें