फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशे के सौदागर की मीठी चाल को पुलिस की मात

Wed, 10 Jun 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। अपने ठिकाने तक नशे की खेप पहुंचाने के लिए तस्कर ने जो सहारा लिया वह था तो बहुत मीठा, मगर पुलिस ने उसकी चाल को मात दे दी। तस्कर ने सोचा कि रसगुल्ले के डिब्बे में वह स्मैक छिपाकर पुलिस का घेरा पार कर लेगा, मगर वह गिरफ्त में आ गया।
विज्ञापन

नशा तस्करी का यह अनोखा मामला मंगलवार को बिंदुखत्ता क्षेत्र में सामने आया। चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता गौरव जोशी ने बताया कि पुलिस टीम गांधीनगर प्रथम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टूटी पुलिया को जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति रसगुल्ले का डिब्बा लेकर जाते दिखाई दिया। व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रसगुल्ले के डिब्बे खोला गया तो उसमें मिठाई की जगह स्मैक मिली तो पुलिस हैरान हो गई। चौकी प्रभारी के मुताबिक डिब्बे के भीतर रखी पारदर्शी पन्नी से 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू, निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता के रूप में हुई है।

स्मैक सुंदर नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था स्मैक
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक सुंदर नामक व्यक्ति से 3500 रुपये प्रति ग्राम की दर से खरीदकर आसपास के युवकों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लालकुआं में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। स्मैक सप्लाई करने वाले सुंदर नामक व्यक्ति के विरुद्ध भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लालकुआं में पकड़े गए तस्कर से मिले इनपुट के आधार पर अन्य आरोपी को दबोचा जाएगा। इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में 17 तस्करों को नशीले पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों से 972 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

अमित कुमार, सीओ हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें