फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मां नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस 23 जून को

Wed, 10 Jun 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। देश के 51 शक्तिपीठों में शामिल मां नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस 23 जून को होगा। स्थापना दिवस समारोह के तहत धार्मिक अनुष्ठान ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को 15 जून से शुरू होंगे। इसमें श्रीमद् देवी भागवत कथा, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या होंगी, जबकि 23 जून को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भंडारा होगा।
विज्ञापन

मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर आयोजन की जानकारी दी। अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने बताया कि 15 जून को कलश यात्रा के साथ अनुष्ठानों की शुरुआत होगी। इसके तहत नयना देवी मंदिर में प्रतिदिन आठ बजे से सुबह 11 बजे तक पूजन एवं अभिषेक होगा। दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक पंडित चंद्र शेखर अधिकारी की ओर से कथा सुनाई जाएगी। 20 जून को शनिवार को एक बजे से सुंदरकांड पाठ होगा। 23 जून को ब्रह्ममुहूर्त में नयना देवी की पूजा होगी। सात बजे कुल पूजा, देवी पूजन, पूर्णाहुति, 12 बजे से व्यास पूजन, पुस्तक पूजन और दोपहर एक बजे से भंडारा होगा। इस मौके पर मनोज चौधरी, घनश्याम साह, शैलेंद्र मेलकानी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें