फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral IAS Deepak Rawat: ऐसे कुमाऊं कमिश्नर को बदनाम करने की रची थी साजिश, 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Wed, 31 Jan 2024 07:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Viral IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले को साइबर सेल अभी तक नहीं पकड़ पाया है। पुलिस ने फेसबुक से डाटा मांगा है।

 
विज्ञापन
deepak rawat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले को साइबर सेल अभी तक नहीं पकड़ पाया है। पुलिस ने फेसबुक से डाटा मांगा है।

बीती 19 जनवरी को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। डीपी पर कुमाऊं कमिश्नर की फोटो लगाकर फेसबुक स्टोरी पर अश्लील फोटो पोस्ट कर दी थी। पुलिस के पास पहुंचने से पहले ही मामला चर्चा का विषय बन गया था। मामला जब एसएसपी तक पहुंचा तो तुरंत साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

ये पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: इस लोकसभा सीट से बेटे आनंद के लिए टिकट चाहते हैं हरीश रावत, आखिरकार जता दी अपनी इच्छा

वहीं, 12 दिन बाद भी फर्जी आईडी बनाने वाला पुलिस की पकड़ से दूर है। साइबर सेल को उसकी ट्रेसिंग से अभी तक आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं मामले की जांच कर रहे सीओ स्पेशल ऑपरेशन नितिन लोहनी ने बताया कि फेसबुक से आईडी को हटवा दिया है। बताया कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए फेसबुक से डाटा मांगा गया है। डाटा आते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो किया अपलोड, दीपक ने SSP को दिए ये निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें