फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: पुलिस ने 12.50 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, पहले भी दो बार जेल जा चुका है जसमीत

Tue, 10 Sep 2024 05:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बनभूलपुरा पुलिस ने 12.50 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में बनभूलपुरा पुलिस ने 12.50 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम चैकिंग के दौरान गौला पार्किंग के पास सड़क किनारे बने टीन शेड के पास खड़ा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने खुद को बागजाला काठगोदाम निवासी जसमीत सिंह (26) उर्फ वीरा बताया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: सस्ता गल्ला की दुकानें खाली, विक्रेताओं की हड़ताल से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा राशन

पुलिस ने उसके पास से स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक का आदी है और नशा करने के लिए स्मैक बहेडी से लेकर आया है। पहले भी स्मैक के मामले में दो बार जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें