हल्द्वानी। कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा कि मेले में भीड़ के मद्देनजर श्रद्धालु गहने या कीमती सामान बिना ही दर्शन करने आएं।
पुलिस ने अपील की है कि कैंची मेले में आने वाले श्रद्धालु, पर्यटक एवं नागरिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें। मेले में कीमती सामान या गहनें पहनकर न आएं ताकि चोरी या खोने की स्थिति से बचा जा सके। बच्चों और बुजुर्गों को भीड़ में अकेला न छोड़ें। बैग, पर्स, मोबाइल आदि सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उठाएं। आपात स्थिति में 112 के साथ ही कंट्रोल रूम के नंबर 9412087770, 9411112979 पर संपर्क करें।