फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच शुल्क की रसीद मरीज को हाथोंहाथ दें : डीएम

Thu, 22 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
बीडी पांडे अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम दीपक रावत बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंच गए। डीएम ने वार्डों का तो बारीकी से निरीक्षण किया ही, लेकिन पैथोलॉजी लैब में उन्होंने आधे घंटे से अधिक समय जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


उन्होंने लैब में रेट लिस्ट के मेज के नीचे दबे रहने को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इसे बड़े अक्षरों में लैब की दीवार पर चस्पा करें। साथ ही मरीजों को जांच शुल्क की रसीद भी हाथोंहाथ दें। डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण करीब दो घंटे तक किया।

अस्पताल पहुंचने पर डीएम ने सबसे पहले डिजिटल एक्सरे मशीन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्हें रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी की वजह से मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन


डीएम ने उसे जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने सर्जिकल वार्ड, नवनिर्मित चिल्ड्रेन वार्ड, डेंगू वार्ड, ऑपरेशन कक्ष समेत कई अन्य वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से उनका हाल-चाल जाना।

उसके बाद वह सीधे पैथोलॉजी लैब पहुंचे, जहां पर उन्होंने हर रोज मरीजों से लिए जाने वाले उनकी विभिन्न जांचों के शुल्क के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान हिसाब किताब में करीब डेढ़ सौ रुपये अधिक निकल गए।

इस पर डीएम ने लैब में तैनात कर्मियों से कहा कि हिसाब अप टू डेट होना चाहिए। साथ ही निर्देश दिए कि लैब में टेस्ट से संबंधित रेट लिस्ट को बड़े अक्षरों में दीवार पर चस्पा करें। हर मरीज को जांच की शुल्क रसीद हाथोंहाथ दें।

हर रोज का शुल्क लेखाकार के पास जमा कराएं। बाद में डीएम ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केडी जोशी से कैश बुक, यूजर चार्जेज समेत अस्पताल के अकाउंट के बारे में गहन पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने पीएमएस डॉ. तारा आर्या से अस्पताल प्रबंधन समिति से कराए जा रहे विविध कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से कराए जा रहे नवनिर्मित जन औषधि केंद्र का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश साह, फार्मेसिस्ट इंदु कुमार जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें