फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अनुसंधान केंद्र के पौधे बढाएंगे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। वर्तमान में विश्व कोरोना संक्रमण से लड़ रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। साथ ही विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि घर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से होने वाले प्रदूषण के न होने से भी संक्रमण से बचाव हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी, रिसर्च के बाद अपनी नर्सरी में उन प्रजाति के पौधों को उगाने की तैयारी कर रहा है, जिनसे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

वन अनुसंधान केंद्र का मानना है कि इस तरह की प्रजाति के पौधों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही घर के अंदर होने वाले प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है। फिलहाल अनुसंधान केंद्र गोपेश्वर, उत्तरकाशी, देहरादून, हल्द्वानी, लालकुआं, रानीखेत, नैनीताल और पिथौरागढ़ की नर्सरी में इन पौधों को अधिक मात्रा में उगाने की तैयारी कर रहा है, जिससे भविष्य में यह आसानी से लोगों को उपलब्ध हो सकें।
कुछ विदेशी प्रजातियों को भी उगाया जा रहा है। इस सीजन में इन्हीं प्रजातियों के पौधों को अधिक उगाने की तैयारी की है। भविष्य में लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पौधे उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव चतुर्वेदी, वन संरक्षक, अनुसंधान
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पौधों की सूची
अश्वगंधा, तुलसी, नीम, हल्दी, अमला, कालमेघ, गिलोय, सतवारी, लहसुन, ब्राह्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें