रन टू लिव संस्था की ओर से आयोजित सातवीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन 2016 पुरुष वर्ग में पिथौरागढ़ के प्रमोद और महिला वर्ग में मुजफ्फरनगर की अर्पिता चैंपियन रही।
प्रमोद सिंह पाटनी (मूल रुप से टनकपुर के नायक गोठ गांव निवासी) एलआईसी में सहायक के पद पर तैनात हैं तथा अर्पिता सैनी मुजफ्फरनगर के रोहना गांव से बीपीएड की छात्रा हैं।
प्रमोद ने 21 किमी की दौड़ एक घंटा 18 मिनट 47 सेकेंड जबकि अर्पिता ने 10 किमी की दौड़ 34 मिनट में पूरी की। प्रमोद को स्वर्ण पदक के साथ 50 हजार रुपये तथा अर्पिता को स्वर्ण पदक के साथ ही 20 हजार रुपये की धनराशि मिली। मुख्य दौड़ में 146 धावकों ने हिस्सा लिया जबकि विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 1200 धावकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विभिन्न वर्गों में आयोजित दौड़ के लिए 2 लाख 67 हजार की धनराशि रखी गई थी। सुबह 7.30 बजे मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से दौड़ की शुरुआत एलआईसी के सीनियर जिला मैनेजर पीएस नेगी व उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की उप निदेशक पूनम चांद ने हरी झंडी दिखाकर की जबकि अन्य दौड़ की शुरुआत उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष व सिने अभिनेता हेमंत पांडे ने की।
पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर पिथौरागढ़ के पूरन सिंह धामी रहे उन्होंने 1 घंटा 18 मिनट 57 सेंकेड में दौड़ पूरी की उन्हें पदक के साथ ही 25 हजार रुपये जबकि तीसरे स्थान पर भी पिथौरागढ़ के चंदन सिंह दिगारी रहे उन्होंने 1 घंटा 21 मिनट 10 सेकेंड में दौड़ पूरी की। उन्हें पदक के साथ ही 15 हजार रुपये की धनराशि दी गई।
महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर रही मुजफ्फरनगर की रोहना गांव निवासी रुबी कश्यप ने 35 मिनट मेें दौड़ पूरी की उन्हें पदक के साथ ही 10 हजार जबकि तीसरे स्थान पर रही खटीमा निवासी पार्वती ने 38 मिनट 7 सेकेंड में दौड़ पूरी की उन्हें पदक के साथ ही 7 हजार की नगद धनराशि मिली। इस दौरान माउंटेन बाइकिंग रेस के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विजेताओं को विधायक सरिता आर्या, डीएम दीपक रावत, अंतर्राष्ट्रीय धावक सुरेश पांडे, नमह के जीएम मनीष कुमार, होटल मनु महारानी के पवन कुमार समाजसेवी अशोक साह, मुन्नी तिवारी, पीएल साह, रन टू लिव संस्था के अध्यक्ष चंद्र विजय सिंह बिष्ट, महासचिव बीएस हयांकी, आयोजक सचिव हरीश तिवारी, धीरेंद्र भाकुनी, भूपाल नयाल, मनीष जोशी, बीनू साह, बासु साह, आलोक साह, अजय साह, प्रेम बिष्ट, हरीश नयाल, विनय चौहान, मनोज कुमार, डॉ. पंकज तिवारी आदि ने पुरस्कृत किया। संचालन हेमंत बिष्ट व नवीन पांडे ने किया।
ये रहे रन फॉर फन के विजेता
नैनीताल। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रन फॉर फन दौड़ रही। लकी ड्रा के माध्यम से तुलसी, मो.आदिल, श्रेया मेहरा, स्पर्श पाठक, रजत गुणवंत, हर्षवर्धन, गंगा मेहरा, मानस सिंह व प्रखर साह को तरह-तरह के आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा ओपन मैन वर्ग में दिनेश सिंह बिष्ट-प्रथम, विनय कुमार आर्या-द्वितीय, राहुल अधिकारी-तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम अमन कुमार, द्वितीय अजय प्रताप और विजय सिंह तृतीय रहे।
जूनियर बालिका वर्ग में माही रावत प्रथम, चारु द्वितीय और उदिता रावत तृतीय रहीं। बुजुर्ग वर्ग में जगदीश राम प्रथम, स्टीफन दूसरे और रविंद्र सिंह रावत तीसरे रहे। सीनियर बालक वर्ग में दीपक सिंह, सौरभ बधानी और पवन सिंह कठायत क्रमश : प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में गुंजन सनवाल, प्रियंका बुधलाकोटी, भानुप्रिया बिष्ट क्रमश : प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।