फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में घुसे पांच पर्यटक वाहन और एक डंपर

Mon, 25 May 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों रामनगर से ढिकुली तक विभिन्न मोबाइल कंपनियों की 4जी की वायर डालने को लेकर खुदाई की जा रही है। सड़क के किनारे किए गए गड्ढों से शनिवार देर रात पांच पर्यटक वाहन और एक डंपर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके विरोध में होटल एसोसिएशन ने ठेकेदार का घेराव कर रोष जताया।
विज्ञापन


शनिवार देर रात आमडंडा के पास से रिंगौड़ा तक क्षतिग्रस्त हुई गांड़ियां गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, पंजाब और हरियाणा से आए पर्यटकों की थी। रविवार को होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीसिंह मान के नेतृत्व में व्यापारियों ने केबल का कार्य कर रहे ठेकेदार कमलजीत सिंह का घेराव कर रोष जताया। कहा कि काम को तरीके से किया जाए, निकाली गई मिट्टी और पत्थरों को एनएच में न फेंका जाए।

गड्ढे भरान के बाद उसमें पानी छिड़ककर रोलर से दबाया जाए, ऐसा न करने पर काम को नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान डूंगर सिंह जीना, उदय कुमार सिन्हा, मोहम्मद हनीफ, चंद्रमोहन खत्री, संजय छिम्वाल आदि थे। वहीं ठेकेदार कमलजीत सिंह ने बताया कि कोई भी वाहन हमारी वजह से दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। सभी गड्ढों को समय से भर रहे हैं। साथ ही पानी भी डलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें