फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां है पालीथिन का सबसे बड़ा मार्केट

Mon, 25 May 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
थोक मंडी पालीथिन का सबसे बड़ा मार्केट है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की नजर अब तक मंडी में नहीं पड़ी है। मंडी में खुलेआम हर दुकान में फल-सब्जियों की पैकिंग के लिए पालीथिन और पॉलीबैग इस्तेमाल होती है। दुकानों में पालीथिन और पालीबैग के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन


थोक मंडी में सब्जियों की पोटली पाली बैग में ही तैयार होती है। लौकी, बैगन, खीरा, भिंडी समेत बाकी सब्जियों के 30-30 किलो की पोटली पाली बैग में भरी जाती हैं। सुबह पांच बजे से मंडी की सड़कों पर पाली बैग में रखी सब्जियों की पोटलियों का ढेर बिक्री के लिए रखा जाता है। फड़ और ठेलियों में पालीथिन बेखौफ इस्तेमाल होती है। ग्राहकों को फल एवं सब्जियां पालीथिन में ही दी जाती हैं।

इसलिए नहीं चल पाता अभियान
हाईकोर्ट ने नैनीताल जिले में पालीथिन और पाली बैग प्रतिबंधित किया है। इसकी निगरानी के लिए टीमें बनी हैं। टीमें छापामारी कर कागजी खानापूर्ति करती हैं। हल्द्वानी शहरी क्षेत्र में ही छापामारी अभियान चलता है। ग्रामीण इलाकों में अब तक चेकिंग नहीं हुई है। थोक मंडी भी नगर निगम सीमा से बाहर है। इसलिए अब तक मंडी के अंदर पालीथिन की चेकिंग नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सभी तरह की पालीथिन और पाली बैग पर प्रतिबंध लगाया है। थोक मंडी में टीम बनाकर औचक निरीक्षण किया जाएगा। पालीथिन या फिर पाली बैग बरामद होने पर पांच सौ रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। -पंकज उपाध्याय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें