फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Kumaon visit: पीएम का कुमाऊं आगमन, बढ़ेगा तीर्थाटन-पर्यटन, विपक्ष खोज रहा दौरे के सियासी मायने

Fri, 06 Oct 2023 01:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी शिव भक्ति को अलग आयाम देने के लिए आदि कैलाश आने वाले हैं। उनके आगमन से कुमाऊं को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ यहां के तीर्थाटन और पर्यटन को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी शिव भक्ति को अलग आयाम देने के लिए आदि कैलाश आने वाले हैं। उनके आगमन से कुमाऊं को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ यहां के तीर्थाटन और पर्यटन को पंख लगेंगे। क्षेत्र का विकास होगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर मिलेंगे। 

विज्ञापन


पीएम के जागेश्वर, आदि कैलाश समेत अन्य स्थलों पर पहुंचने से संबंधित जगहों की ब्रांडिंग अपने आप हो जाएगी। उम्मीद है कि भारत-चीन सीमा स्थित ओल्ड लिपुलेख पास से कैलाश दर्शन का रास्ता साफ होने की उम्मीद पीएम के दौरे से बढ़ जाएगी। दरअसल, कोरोना के बाद से कैलाश- मानसरोवर यात्रा बंद है, जिसके विकल्प के तौर पर शासन ने इसे रखा है।

सूत्रों का दावा है कि ओम पर्वत से ठीक छह किमी की दूरी पर स्थित ओल्ड लिपुलेख पास कैलाश दर्शन के लिए व्यू प्वाइंट भी बना दिया गया है। पीएम केदारनाथ, बाबा विश्वनाथ और महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। पीएम के दर्शन के बाद बाबा के धामों में पर्यटन और बढ़ा है। ऐसे में उम्मीद है कि पीएम के कुमाऊं आगमन और जागेश्वर, आदि कैलाश के दर्शन से पर्यटक कुमाऊं का बड़े पैमाने पर रुख करेंगे। 
विज्ञापन


-ऊं पर्वत पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। श्रद्धालु को नाभीढांग पहुंचना पड़ता है, जहां से ओम पर्वत के दर्शन होते हैं। इसी रास्ते पर काली नदी का उद्गम स्थल हैं, जहां पर मां काली का मंदिर बना हुआ है। इसी मंदिर के दूसरी ओर व्यास गुफा है। मान्यता है कि इस गुफा में वेद व्यास ने तपस्या की थी।



- शिव से मिलती है पीएम को ऊर्जा...पीएम की शिव भक्ति किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में जब चंद्रयान-3 तीन ने सफलतापूर्वक अपना मिशन पूरा किया और जिस जगह विमान उतरा उस जगह को पीएम ने शिवशक्ति नाम दिया। 

ये देखें-

https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/carpet-will-be-laid-in-adi-kailash-for-pm-narendra-modi-2023-10-06
विज्ञापन


- विपक्ष खोज रहा पीएम के दौरे के सियासी मायने। आने वाले दिनों में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं फिर लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में उनके दौरे को सियासी नजर से भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें