फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल ठंडी सड़क: कूड़े का ढेर बना टूरिस्ट स्पॉट, शक्ति विहीन पालिका का हाल बेहाल

Sun, 29 Oct 2023 10:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नगर के कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इन जगहों से नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। कई क्षेत्रों में छोटे कूड़ा वाहन के नहीं पहुंचने की शिकायतें भी हैं। कर्मचारियों को बीमारी समेत अन्य जरूरी कार्य के लिए भी धनराशि नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय व प्रशासनिक शक्ति विहीन पालिका को लगभग 13 दिन हो चुके हैं जिससे पालिका के हाल बेहाल हैं। कर्मचारियों को बीमारी समेत अन्य जरूरी कार्य के लिए भी धनराशि नहीं मिल पा रही है। प्रभारी अधिकारियों के हाथ बंधे हुए हैं। शीघ्र अधिकार नहीं मिले तो नवंबर प्रथम सप्ताह में कूड़ा उठान, श्मशान घाट में लकड़ी आदि के बिल बनाने में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


नगर पालिका की अनियमितताओं का मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद 16 अक्तूबर को पालिकाध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए थे, जबकि ईओ को निलंबित कर दिया गया। हालांकि डीएम के आदेश पर ईओ द्वितीय श्रेणी को प्रभारी ईओ बनाया गया है और एसडीएम को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। 

इधर बीमारी, घर में विवाह समारोह आदि जरूरी कार्य के लिए भुगतान को लेकर 15 से अधिक कर्मचारियों के आवेदनों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। प्रभारी ईओ पूजा का कहना है वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार की जिम्मेदारी के लिए पत्र भेजे गए हैं। जिसके बाद ही समस्या का निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन


कूड़ा उठान नहीं होने से कई जगह लग गए ढेर
नगर के कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इन जगहों से नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। कई क्षेत्रों में छोटे कूड़ा वाहन के नहीं पहुंचने की शिकायतें भी हैं। एसआई उदयवीर का कहना है कि आज वाल्मीकि जयंती के अवकाश के चलते आंशिक दिक्कत हो सकती है। शनिवार को नियमित कूड़ा उठान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें