फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क पर टहल रहीं 85 वर्षीय बुजुर्ग को पिकअप ने मारी टक्कर

Fri, 02 Oct 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सूखाताल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह सड़क पर टहल रहीं 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गईं। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सूखाताल निवासी लक्ष्मी देवी बृहस्पतिवार सुबह रोजाना की तरह घर के समीप सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लक्ष्मी देवी के बेटे राजाराम ने बताया कि हादसे के बाद वह पिकअप चालक को लेकर कोतवाली पहुंचे थे। चालक ने उनकी मां के उपचार का पूरा खर्च उठाने पर सहमति जताई है। इस कारण फिलहाल मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि फिलहाल चालक की ओर से महिला का उपचार कराया जा रहा है। कोई कार्रवाई नहीं चाहने पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें