फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लामाचौड़ के आसपास पदमपुर पडलिया में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। इससे क्षेत्र में एक हजार से अधिक आबादी को परेशान होना पड़ रहा है। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने बुधवार को खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पदमपुर पडलिया में बीते पांच साल से पेयजल संकट बरकरार है। भीषण गर्मी के इस मौसम में भी लोगों के नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे क्षेत्रवासी पेयजल के लिए भटक रहे हैं। यहां लोगों की दिनचर्या पेयजल के जुगाड़ में गुजर रहा है। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता पंकज उपाध्याय ने कहा कि पदमपुर पडलिया में नलकूपों से पेयजल की सप्लाई होती है। नलकूप सिंचाई विभाग के अंतर्गत आते हैं। सिंचाई विभाग को 2 घंटे से बढ़ाकर 4 घंटे नलकूप चलाने को लेकर पत्र भेजा है। जल्द पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले पांच सालों से लगातार इलाके में पेयजल संकट बना हुआ है। क्षेत्रवासी एक किमी दूर ट्यूबवेल से पानी ढो रहे हैं। गर्मी में लोगों को भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। - भोला दत्त जोशी, पदमपुर पडलिया
पेयजल किल्लत होने पर 400 रुपये प्रति टैंकर के हिसाब से पानी मंगवाते हैं। पेयजल विभाग हर महीने 300 रुपये के हिसाब से बिल जरूर लेता है मगर नलों में एक बूंद भी पानी नहीं आता। - बसंती बोरा, पदमपुर पडलिया
हर बार चुनाव में नेता क्षेत्र में आते हैं और पेयजल संकट को दूर करने का आश्वासन भी देते हैं। मगर बीते पांच सालों से पेयजल संकट जस का तस बना हुआ है। राधिका जोशी, पदमपुर पडलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें