फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों के संपर्क में आए लोगों ने सैंपल देने से मना किया

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटक आवास ग्रह सूखाताल में क्वारंटीन किए कोरोना संदिग्धों ने शुक्रवार को सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को सैंपल देने से इनकार कर दिया। बाद में स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में दस लोगों के सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए एसटीएच भेज दिया है।
विज्ञापन

तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आए 46 लोगों को जिला प्रशासन के निर्देश के बाद पुलिस ने पर्यटक आवास गृह सूखाताल में पिछले तीन दिनों से क्वारंटीन किया है। शुक्रवार सुबह आठ बजे बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी, डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ. ममता पांगती, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, दलवीर राना, वाहन चालक नवदीप जांच के लिए सूखाताल पहुंचे।
टीम ने क्वारंटीन किए लोगों के सैंपल लेने की तैयारी की तो उन्होंने सैंपल देने से मना कर दिया। डॉक्टरों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने मल्लीताल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोर्स की मदद से डॉक्टरों ने दस लोगों के सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

जमातियों के संपर्क में आए व्यक्तियों ने सैंपल देने से इंकार किया। यह सूचना अस्पताल प्रबंधक से मिली। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद दस लोगों के सैंपल लिए हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से टीआरसी सूखाताल में पुलिस फोर्स लगाई है, ताकि कोई व्यक्ति बाहर न जा पाए।
- अशोक कुमार सिंह, कोतवाल नैनीताल
जमातियों के संपर्क में आए 46 में से दस लोगों के सैंपल शुक्रवार को ले लिए हैं। इन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया है। कुछ दिनों में इनकी रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद यह तय होगा कि जमातियों के संपर्क में आए लोग कोरोना वायरस के संक्रमित है या नहीं।
विज्ञापन

-डॉ. केएस धामी, पीएमएस बीडी पांडे अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें