फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की मदद से निकाले दुकानों में फंसे लोग

विज्ञापन
नैनीताल में नैनीझील का पानी ओवरफ्लो होने के बाद भवाली रोड में बहने लगा। इस दौरान कुछ लोग दुकानों ? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनझील के ओवरफ्लो होने के बाद मंगलवार सुबह झील का पानी तीव्र गति से भवाली रोड में बहने लगा। इससे भवाली रोड में स्थित छावनी परिषद की दुकानों में पानी भर गया और वहां दुकानों में कई लोग फंस गए। इसी बीच मौके पर पहुंचे सेना के जवानों ने दुकानों में फंसे दस लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

सोमवार से ही नैनीझील ओवरफ्लो होने लगी थी। इस पर सिंचाई विभाग ने झील के सभी निकासी गेटों को खोल दिया। बावजूद नैनीझील का पानी माल रोड और तल्लीताल की ओर से होकर ढलान वाली भवाली रोड में बहने लगा।
इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग दुकानों में फंस गए। कैंट एरिया के रेस्टोरेंट व्यवसायी विक्की राठौर ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब सेना के 8-10 जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने स्वास्तिक रेस्टोरेंट से दो, राजू एग स्टोर से तीन, मेहरा जनरल स्टोर से एक और अशोक जनरल स्टोर से चार लोगों को चेन बनाकर किसी तरह दुकान से बाहर सुरक्षित बाहर निकाला। राठौर ने बताया कि छावनी क्षेत्र की 20 में से अधिकतर में पानी भरने के कारण खासा नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। राहत कार्य में विक्की राठौर, आयुष भंडारी आदि ने भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें