फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए लोगों ने जलसंस्थान कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर के मल्लीताल बाजार, गोरखपुर, खुटानी और विनायक क्षेत्र में पानी नहीं आने से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को जलसंस्थान कार्यालय का घेराव किया। जल्द पानी नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सभासद भरत लोशाली ने बताया कि लंबे समय से मल्लीताल बाजार, गोरखपुर, खुटानी और विनायक क्षेत्र में पेयजल किल्लत बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि पानी नहीं आने पर हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट मनोज, सुरेश गुरूंग, हिमांशु जोशी, भुवन जोशी, रमेश सनवाल, धीरज कुमार, जगदीश बिजरोली, मोहित पडियार, भुवन गुरुरानी, सचिन सनवाल आदि रहे।
इधर मेहरागांव के पढ़ालनी गांव निवासी मोहन चंद्र ने बताया कि बीते चार साल से आए दिन पेयजल संकट झेलना पड़ता है। उन्होंने पेयजल समस्या हल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें