नैनीताल के आयारपाटा क्षेत्र में पानी की किल्लत होने पर टैंकर के माध्यम से पानी भरते क्षेत्र के लो
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पेयजल किल्लत से तमाम इलाकों में लोग परेशान हैं। नैनीताल के आयारपाटा क्षेत्र में पेयजल किल्लत से परेशान लोग टैंकर से पानी लेने के लिए सड़क पर पानी के खाली बर्तन लेकर लंबी लाइन लगाए रहे लेकिन लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। पेयजल किल्लत का यह सिलसिला कई दिनों से जारी है।
गर्मी का सीजन शुरू होते ही नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में लोगों की शिकायत के बाद शनिवार को जलसंस्थान ने आयारपाटा क्षेत्र में टैंकर से पेयजल की आपूर्ति की। आयारपाटा वार्ड के पालिका सदस्य मनोज जगाती ने का कहना है कि बार-बार मांग के बाद भी क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है। विभाग द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाई नहीं की जा रही। जगाती ने कहा आम लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। जिसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा भी शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की किल्लत बनी हुई है जिस कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।