फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर ट्रक खराब होने से घंटों जाम में फंसे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर स्थित दो गांव के पास बृहस्पतिवार शाम छह बजे सामग्री लेकर पर्वतीय क्षेत्र जा रहा ट्रक खराब हो गया। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक मार्ग से दोपहिया और छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था लेकिन बड़े यात्री और माल वाहन फंसे हुए थे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले माह अगस्त में इसी जगह पर एनएच का एक हिस्सा खाई में समा गया था। इस जगह पर बृहस्पतिवार को माल से लदे ट्रक के खराब होने से वाहनों के निकलने की जगह नहीं रही और सभी वाहन फंस गए। हालांकि मार्ग के किनारे से मिट्टी के ढेर को हटाकर दोपहिया और छोटे वाहनों में कार, यूटीलिटी को छोड़ा गया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि खराब वाहन को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई है। जल्द ही यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें