फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा कैलाश में पार्वती कुंड तैयार

विज्ञापन
छोटा कैलाश में तैयार पार्वती कुंड। - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भगवान शिव के धाम छोटा कैलाश में हर साल महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंचने वाले भक्त इस साल छोटा कैलाश में पार्वती कुंड के दर्शन कर सकेंगे। साथ ही भक्त पार्वती कुंड में सूक्ष्म स्नान करने के साथ ही पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इसके लिए मनरेगा के तहत 5.34 लाख की लागत से बन रहा पार्वती कुंड 90 प्रतिशत बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में रहे सीडीओ विनीत कुमार की पहल पर छोटा कैलाश में पार्वती कुंड बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसके बाद तत्कालीन सीडीओ ने मनरेगा के माध्यम से पार्वती कुंड का निर्माण कार्य शुरू कराया था। ताकि छोटा कैलाश में आने वाले भक्त कुंड में स्नान के साथ पूजा-अर्चना कर सकें। बीडीओ दिनेश दिगारी ने बताया कि छोटा कैलाश में पार्वती कुंड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि कुंड के बनने से छोटा कैलाश को एक अलग पहचान मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें