फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: साथी संगठन ने पुलिस योग पार्क में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। साथी संगठन की ओर से साप्ताहिक जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत हीरानगर स्थित पुलिस योग पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। संगठन पदाधिकारियों ने पार्क में मौजूद लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

संस्थापक अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला ने बताया कि संगठन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता कार्यक्रम, वृक्षारोपण कार्यक्रम, अन्न-जल संरक्षण, समाज में नशाखोरी प्रवृत्ति के विरोध में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाता रहा है। नव निर्वाचित पार्षद शैलेंद्र दानू ने संगठन को मदद का आश्वासन दिया। संरक्षक लीलाधर पांडे, अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, उपाध्यक्ष डीडी शर्मा, महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया, जगदीश सिंह खोलिया, सचिव आनंद सिंह रावत, राजेंद्र सिंह बोरा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह महरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें