फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वाहनों में खुद के जैमर लगा हो रही ठगी की पार्किंग

Sat, 31 Jan 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में कई टैक्सी चालक और पर्यटक वाहन सड़क किनारे वाहन पार्क कर अपना ही जैमर लगाकर पुलिस के चालान से बच रहे हैं। अब पुलिस भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए वाहनों में लगे जैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की चालानी कार्रवाई से बचने के लिए कई पर्यटकों और कई टैक्सी चालकों ने नया तरीका खोज लिया है। लोग अपने जैमर वाहनों में लेकर घूम रहे हैं। वहीं नैनीताल में पहुंचने के बाद सड़क किनारे वाहन को पार्क कर टायर में खुद का जैमर लगाकर घूमने या अपने काम के लिए चले जाते हैं। वापस आने के बाद वह जैमर खोलकर वापस चले जाते हैं। इस दौरान पुलिस भी वाहनों में लगे जैमरों को विभाग के जैमर समझ कर ज्यादा ध्यान नहीं देती। लेकिन शिकायतों के बाद पुलिस ने वाहनों में लगे जैमरों की जांच करना शुरू कर दिया है। टीएसआई हरीश सिंह फर्त्याल ने बताया कि पूर्व में एक दो मामले सामने आए जिन पर कार्रवाई भी की गई है। बताया कि अब पुलिस की ओर से हर कार में लगे जैमरों की जांच की जा रही है। अवैध तरीके से सड़क किनारे वाहन पार्क करने और खुद के जैमर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें