फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के नशे में आने और बढ़ते नशे पर अभिभावक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गरजोली में मंगलवार को अभिभावक संघ की बैठक में एक शिक्षक के नशे में विद्यालय आने की शिकायत अभिभावकों की ओर से की गई। प्रधानाचार्या ने मामले में प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन अभिभावकों को दिया।
विज्ञापन

अभिभावक संघ अध्यक्ष दीपा पंत की अध्यक्षता और प्रधानाचार्या प्रतिभआ ग्वाल के संचालन में हुई बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय के आसपास बिक रही अवैध शराब और तंबाकू पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। अभिभावकों ने एक शिक्षक पर नशे में विद्यालय आने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में गलत असर पड़ रहा है। अभिभावकों ने प्रधानाचार्या के समक्ष नाराजगी जताई। प्रधानाचार्या प्रतिभा ग्वाल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। पिछले दो दिन पूर्व शिक्षक को नशे की हालत में पाए जाने पर विद्यालय से घर भेज दिया गया था। अब शिकायत मिलने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष नीलम, ग्राम प्रधान बारगल त्रिभुवन पाठक, भाष्कर गरजोला, विमला, मदन सिंह, रमेश चंद्र, केशव राम, विमला देवी, शोभा देवी, गीता देवी, नंदी देवी, चंद्रा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें