फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नवाबी रोड में तेंदुए के पहुंचने से दहशत

Tue, 09 Jul 2024 07:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर से लगे आबादी क्षेत्र में बार-बार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुआ दिखने के कारण लोगों में दहशत है। रविवार रात जोशी गार्डन नवाबी रोड में तेंदुआ करीब एक घंटा बैठा रहा। गार्ड के शोर करने पर तेंदुआ चला गया। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम बाजार क्षेत्र में मुनादी और गश्त कर रही है।
विज्ञापन


जोशी गार्डन निवासी दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि रविवार रात गार्ड को चहारदीवारी के पीलर में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। तेंदुए के शोर करने पर वह भाग गया। उधर नवाबी रोड, सखावत गंज, भट्ट कॉलोनी क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक की सूचना वन विभाग तक पहुंची। वन विभाग की टीम वनक्षेत्राधिकारी हल्द्वानी आनंद कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने वहां पदचिह्न ढूंढने की कोशिश की लेकिन बारिश के कारण कोई सुराग नहीं मिला। उधर टीम ने आसपास के क्षेत्र में मुनादी कराई। लोगों से रात के समय बाहर की लाइट जलाने और अकेले बाहर न जाने की अपील की।



वन विभाग ने जारी किए नंबर
वन क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। लोगों से अपील की है कि कहीं भी तेंदुआ दिखाई दे तो वह मोबाइल नंबर 9917127615, 7456870278, 9719393215 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें