नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र के सात नंबर इलाके में एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की है।
सात नंबर निवासी हेमा देवी ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक पंकज कुमार अक्सर उनके साथ अभद्रता करता है। महिला का कहना है कि बीते दिन युवक ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली बुलाया। इस दौरान उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई, जिसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया। एसआई प्रवीण तेवतिया ने बताया कि अभद्रता करने के मामले में पंकज कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।