फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगांव तक ट्रैफिक के मोर्चे पर लगाई पीएसी

विज्ञापन
दोगांव में क्षतिग्रस्त सड़क को वैकल्पिक व्यवस्था कर सही करते एनएच कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो गांव के पास ध्वस्त नैनीताल रोड को रविवार को वाहनों के चलने लायक बना तो दिया गया लेकिन यात्री वाहनों और अनाज एवं दूध आदि के वाहनों को छोड़ अन्य भारी वाहनों को अब भी यहां से नहीं गुजारा जा रहा है। यहां वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जा रहा है। शनिवार को लगे जाम से सबक लेते हुए रविवार को काठगोदाम से लेकर दोगांव तक ट्रैफिक संभालने के लिए पीएसी तैनात कर दी गई। सड़कों पर मंडरा रहे खतरे को दरकिनार कर रविवार को नैनीताल में सैलानियों का सैलाब भी उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को दो गांव के पास सड़क टूटने से भयंकर जाम लग गया था, जो देर रात तक जारी रहा। एनएच के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि भारी वाहनों के लिए भी सड़क को खोल दिया गया है। हालांकि पुलिस ने संभावित खतरे को देखते हुए इस मार्ग पर सवारी वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भार वाहन (ट्रक-टैंकर आदि) को नहीं जाने दिया।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए पीएसी को लगा दिया। इसके चलते रविवार को स्थिति काफी हद तक काबू में रही। कहीं पर भी भीषण जाम जैसी स्थिति नहीं आई। अनाज, दूध जैसी जरूरी वस्तुओं को ले जा रहे भारी वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भारी वाहन को काठगोदाम से आगे नहीं जाने दिया। इनमें से कुछ वाहन कालाढूंगी, नैनीताल या रामनगर होते हुए गंतव्य को गए। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि भारी वाहनों को मोहान और टनकपुर होते हुए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

सड़क को धंसने से बचाने के लिए भरे जा रहे ड्रम
ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी-नैनीताल राजमार्ग पर दोगांव और ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग मार्ग पर वीरभट्टी में रविवार को यातायात रुक-रुक कर चलता रहा। एनएच की ओर से वीरभट्टी में मलबा हटाने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर यातायात को रोककर काम किया गया।
विभाग के अवर अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि दो गांव में भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षा के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए खाली ड्रम भरकर धंस रही सड़क में लगाए जा रहे हैं, ताकि धंसाव का खतरा कम हो जाए। यहां पहाड़ के ऊपरी हिस्से में काटे गए मार्ग को वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए समतल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों के बाद रविवार को यातायात करने वाले लोगों को अपेक्षाकृत कम समस्याओं का सामना करना पड़ा। उधर, नैनीताल में नगर की ठंडी सड़क पर बोल्डर गिरने से आवाजाही बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें