फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस की पढ़ाई पर एक सप्ताह के लिए रोक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सात और छात्र-छात्राएं रविवार को पॉजिटिव आ गए, जबकि एक महिला अटेंडेंट भी कोविड पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रथम से लेकर पंचम वर्ष तक की सभी कक्षाएं एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई हैं। साथ ही द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं, वार्ड ब्वाय, पर्यावरण मित्रों और अटेंडेंट की जांच कराने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को एमबीबीएस की छात्राएं कोविड पॉजिटिव आई थीं। बुधवार को फिर दो छात्राएं पॉजिटिव मिली थीं। एमबीबीएस प्रथम वर्ष की अभी तक कुल 19 छात्र-छात्राएं पॉजिटिव आ चुके हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रविवार को 107 के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि शनिवार को 96 के सैंपल जांच को भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी को भी तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। एक सितंबर को एमबीबीएस तृतीय वर्ष की होने वाली आंतरिक परीक्षा भी रद्द कर दी है।
डॉ. जोशी ने बताया कि दस कोविड पॉजिटिव छात्र-छात्राओं को सुशीला तिवारी अस्पताल के साइकेट्री विभाग में रखा गया है। सभी की हालत स्थिर है।
मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल को बनाया माइक्रो कंटेनमेंट जोन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड के 20 नए मामले आने के बाद डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मेडिकल कॉलेज के छात्रावास एक और छात्रावास दो को माइक्रो कंटेनमेंट बना दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने अगले आदेश तक किसी भी व्यक्ति के बाहर जाने एवं अंदर आने पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज की टीम छात्रावास में लोगों के सैंपल लेगी। साथ ही कर्मियों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में कोविड के सात नए केस
हल्द्वानी। जिले में रविवार को कोविड के सात नए केस आए। जबकि 134 की रिपोर्ट का इंतजार है। दूसरी ओर जिले के 75 टीकाकरण केंद्रों पर 6572 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें