फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नई सड़क को दोबारा खोदने के मामले की जांच के आदेश

Mon, 22 Sep 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नई सड़कों को दोबारा खोदकर की जा रही जनता के पैसे की बर्बादी पर आखिरकार प्रशासन जाग गया है। रामपुर रोड पर डामरीकरण के बाद जेसीबी से खोदाई के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लोक निर्माण विभाग ने टीपीनगर चौराहे के चौड़ीकरण के शेष हिस्से में डामरीकरण कराया। यह काम रात से शनिवार सुबह तक तक चला। इसके कुछ घंटे बाद ही यूयूएसडीए की ओर से रामपुर रोड पर पेयजल लाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई के दौरान यह नई सड़क क्षतिग्रस्त कर दी गई।
मामले का पता चलने पर जिलाधिकारी वंदना ने इसे लापरवाही मानते हुए रविवार को लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि जब कार्यदायी संस्था ने लाइन बिछाने के लिए एनओसी ली थी तो सड़क पर डामरीकरण क्यों किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि खोदाई में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए अधिकारियों के वेतन से कटौती की जाए। साथ ही प्रितकूल प्रिविष्ट देने के िनर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एमएस धर्मशक्तू ने बताया कि लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। कार्य का भुगतान सरकारी धन से नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें