फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं : अजय भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। छोई स्थित हनुमानधाम मंदिर के स्थापना दिवस पर बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर दर्शन किए।
विज्ञापन

इससे पूर्व अजय भट्ट का हेलिकॉप्टर रामनगर डिग्री कॉलेज परिसर में उतरा, जहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भट्ट ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बहुमत के साथ बनने वाली है। कहा कि भाजपा से कोई भी जाने वाला नहीं है। भाजपा में कोई घबराहट नहीं है, घबराहट विपक्षी पार्टियों में है। दरअसल, उनके पास कोई नेता नहीं है। भाजपा के पास प्रधानमंत्री का नेतृत्व है, जो आए दिन उत्तराखंड के लिए विशेष पैकेज के साथ कई योजना दे रहे हैं।
अजय भट्ट ने कहा कि कुमाऊं में एम्स बनने के साथ ही बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के अलावा प्रदेश में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, उन्होंने बताया कि भाजपा से कोई जाने वाला है। अभी कुछ लोग भी दावे करेंगे, लेकिन यह केवल अफवाह है। सबको पता है कि भाजपा 2022 में बहुमत से सरकार बनाएगी और अगले मुख्यमंत्री भी पुष्कर सिंह धामी ही होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर भगीरथ लाल चौधरी, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजीव महेश्वरी, अनुज अग्रवाल, राकेश नैनवाल, भावना भट्ट, मनोज रावत, दिनेश मेहरा, प्रणय श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश अग्रवाल, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेता गणेश रावत ने अजय भट्ट को पत्र सौंपकर सांवल्दे में बन रहे केंद्रीय होटल मैनेजमेंट संस्थान का निर्माण शीघ्र कराने और प्रदेश के युवाओं के लिए सीटें आरक्षित करने आदि मांगों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें