फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती के पांचवे दिन केवल 150 युवतियां ही पास कर सकीं शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती के दौरान लंबी कूद लगात?
विज्ञापन
हल्द्वानी। फायर मैन के पदों पर भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता प्रक्रिया के पांचवें दिन केवल 150 युवतियां ही शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर पाईं। बड़ी संख्या में युवतियां गैर हाजिर भी रहीं। इसके साथ ही दौड़ और शटल दौड़ में युवतियों का सर्वाधिक अच्छा प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्टेडियम में फायर मैन भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता प्रक्रिया के पांचवें दिन 400 युवतियों को शामिल होना था लेकिन 230 युवतियां ही शारीरिक दक्षता के लिए पहुंची। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया शारीरिक दक्षता के लिए पहुंची युवतियों में से नापतोल परीक्षण में 43, लंबी कूद में 28, बॉल थ्रो में 6 और स्किपिंग में 3 युवतियां असफल रहीं।
वहीं शटल दौड़ और दौड़ में युवतियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। दिन के अंत में 150 युवतियों ने शारीरिक दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण की तो वहीं 80 युवतियों को निराशा हाथ लगी और उन्हें अच्छी तैयारी का उत्साह दिलाकर पुलिस टीम ने वापस भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें