फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के ऑनलाइन रजिस्ट्र्रेशन की तिथि 15 मार्च तक बढ़ी

Tue, 28 Feb 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। 
विज्ञापन
बोर्ड परिणाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामनगर। प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के ऑनलाइन रजिस्ट्र्रेशन नामावली को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने की तिथि 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि पहले यह तिथि 28 फरवरी तक थी लेकिन तकनीकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तिथि 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है। बीईओ कार्यालय से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नामावली को जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च कर दी गई है। सीईओ कार्यालय से नामावली परिषद कार्यालय रामनगर में जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च कर दी गई है।

परिषद सचिव सिमल्टी ने प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी स्कूलों तक जानकारी पहुंचा दें कि विद्यालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी के माध्यम से नामावली डाउनलोड कर लें। नामावली डाउनलोड करने के बाद नामावली का मिलान ध्यानपूर्वक करें। लाल बॉलपैन से आवश्यक संशोधन कर चालान की मूलप्रति के साथ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें