रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन 15 अक्तूबर से शुरू होने वाला है, वहीं 15 नवंबर से ढिकाला जोन में पर्यटक जंगल सफारी करेंगे। कॉर्बेट ने वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। 20 अक्तूबर से ढिकाला जोन की बुकिंग शुरू होगी।
नया पर्यटन सीजन शुरू होने जा रहा है, इसके लिए पार्क प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल पार्क प्रशासन ने वेबसाइट को खोल दिया और पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।
11 अक्तूबर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है और 31 अक्तूबर तक बिजरानी, झिरना, ढेला व गर्जिया जोन की बुकिंग फुल हो चुकी है। हालांकि 15 नवंबर से ढिकाला जोन भी खुल जाएगा। इसके लिए 20 अक्तूबर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। पर्यटक डे और नाइट स्टे की बुकिंग कर सकते हैं।
सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। बिजरानी, ढेला, झिरना के लिए पर्यटक डे व नाइड स्टे की बुकिंग कर रहे हैं। वहीं ढिकाला जोन की बुकिंग 20 अक्तूबर से शुरू होगी।