फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित, फेल छात्रों को आंतरिक परीक्षा देने का एक और मौका

विज्ञापन
ku ntl
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विवि ने एमबीपीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम एवं बीएससी पंचम और छठे सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित और फेल छात्रों की परीक्षा पुन: कराने की अनुमति दे दी है। इसके लिए अनुपस्थित छात्रों को 500 रुपये और फेल छात्रों को 200 रुपये प्रति विषय विलंब शुल्क देना होगा। इसके अलावा प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्र दो हजार रुपये विलंब शुल्क जमा कर प्रयोगात्मक परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बीना खंडूरी ने बताया कि शैक्षिक सत्र-2019 में स्नातक सेमेस्टर बीए, बीकॉम, बीएससी पंचम और छठे सेमेस्टर के दर्जनों छात्र आंतरिक परीक्षा नहीं दे सके थे और कुछ फेल हो गए थे। इस कारण छात्रों का परीक्षा परिणाम अपूर्ण था। इस पर विवि प्रशासन ने ऐसे छात्रों को विलंब शुल्क लेकर आंतरिक परीक्षा देने की अनुमति दे दी है।
प्राचार्य ने बताया कि प्रत्येक विषय की आंतरिक परीक्षा के लिए 500, 200 और दो हजार रुपये का विलंब शुल्क कुमाऊं विवि के वित्त अधिकारी के नाम ड्राफ्ट बनाकर अपने विषय/विभाग में जमा करना होगा। विलंब शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर निर्धारित है। इसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी के आंतरिक परीक्षा कराना संभव नहीं होगा, विलंब शुल्क जमा करने के उपरांत भी जो भी परीक्षार्थी निर्धारित तिथि तक परीक्षा में शामिल नहीं होता है, उस पर पुन: विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा छूटने अथवा शुल्क समय पर जमा न करने के लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें