फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसा: भवाली-अल्मोड़ा एनएच में मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल

Mon, 13 Nov 2023 09:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

सोमवार की सुबह 4 बजे भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में जौरासी के पास चालक को नींद की झपकी आने के चलते अनियंत्रित होकर खाई जा में जा (Road Accident) गिरा। इस दौरान वाहन में छह लोग सवार थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी से बेरीनाग जा रहा टैक्सी वाहन सोमवार की सुबह 4 बजे भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में जौरासी के पास चालक को नींद की झपकी आने के चलते अनियंत्रित होकर खाई जा (Road Accident) में जा गिरा। इस दौरान वाहन में छह लोग सवार थे। सभी घायल हो गए, जबकि एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में जौरासी के पास चालक को नींद की झपकी आने के चलते अनियंत्रित होकर खाई जा में जा गिरा। वाहने में सवार घायलों को खैरना पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर गरमपानी सीएचसी लाया गया। जहां एक युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोगों को अधिक चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार छतर सिंह खड़ायत (31) पुत्र डिगर सिंह निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़ के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं, चालक हरीश कुमार (29) पुत्र जोगाराम निवासी मानीपुर बेरीनाग, सूरज सिंह (22) पुत्र राम सिंह डसीला निवासी ग्राम सुकलाड़ी बेरीनाग, संतोष कुमार मेहर (36) पुत्र मेहर कुमार निवासी धौला बलिया बेरीनाग और हरीश कुमार (25) पुत्र तारा राम निवासी बेलकोट बेरीनाग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें