फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन सिंधी के तीन हमलावर गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
किच्छा कोतवाली में गुलशन सिंधी पर हुए हमले की जानकारी देते सीओ व कोतवाल साथ में आरोपी। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। पुलिस ने व्यापारी गुलशन सिंधी पर हुए हमले का खुलासा कर तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका चौथा साथी फरार है। कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मारपीट के पीछे मुख्य आरोपी के दोस्त की बहन से नौकरी दिलाने का झांसा देकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली में सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बीते रविवार की शाम रोडवेज बस अड्डे पर व्यापारी नेता गुलशन सिंधी पर हमला कर उनको जख्मी कर दिया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक कार चिह्नित की गई। मंगलवार को चिह्नित कार को रामनगर से बरामद किया गया।
पड़ताल के बाद कार स्वामी छोई हनुमान धाम रामनगर निवासी हरमन सिंह, लोक विहार कालोनी रुद्रपुर निवासी अमृतपाल सिंह, डिबडिबा फार्म बिलासपुर निवासी अजयपाल सिंह विर्क को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि इनका एक साथी बलजीत सिंह बल्ली निवासी रायपुर बिंदुखेड़ा फरार है। सीओ ने बताया कि मारपीट की घटना के पीछे आरोपी हरमन सिंह के दोस्त की बहन को नौकरी का आश्वासन देकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि हरमन सिंह हमला करने से पहले गुलशन सिंधी के होटल पर लड़की से छेड़छाड़ को लेकर बात करने के गया था। होटल की सीड़ियों पर गुलशन से उसकी बहस हो गई। बाद में जब गुलशन रोडवेज बस अड्डे पर अपनी कार लेने गया तो आरोपियों ने हमला कर दिया।
गुलशन सिंधी के साथ देहरादून में विधानसभा पर प्रदर्शन करेंगे विधायक बेहड़
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि व्यापारी नेता गुलशन सिंधी को एंबुलेंस से देहरादून ले जाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा पर धरना दिया जाएगा। अपराधियों से मिलीभगत करने वाले पुलिस अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना के खुलासे के बाद पत्रकार वार्ता में विधायक तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि पूरी वारदात सीओ के संरक्षण में अंजाम दी गई है। जिस तरह सीओ ने मारपीट के आरोपियों के साथ खुलासा करते समय व्यवहार किया, उससे उनकी संलिप्तता साफ नजर आती है। उन्होंने गुलशन सिंधी के मामले में लड़की का प्रकरण होने की बात को पुलिस की पहले से लिखी स्क्रिप्ट बताते हुए कहा कि इस मामले में वे एसएसपी के कार्यालय पर एक दिन का धरना देंगे। उसके बाद गुलशन सिंधी को एंबुलेंस से देहरादून ले जाकर सीएम के समक्ष धरना देकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि घटना के समय हमलावर दो वाहनों में सवार थे लेकिन पुलिस ने खुलासे में एक वाहन होने की बात कही है। असल अपराधी पकड़ से दूर हैं। इधर गुलशन सिंधी के भाई मनोज ने अपने होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस के खुलासे पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पुलिस ने असली अपराधियों को बचाकर राजनैतिक दबाव में गुलशन सिंधी को बदनाम करने की साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें