फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंधौर उफान पर, भू कटाव हुआ

विज्ञापन
नन्धौर नदी की बाढ ने किया तटीय क्षेत्रों में कटाव। - फोटो : CHORGALIA
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। पहाड़ों पर हुई बारिश से नंधौर नदी उफान पर आ गई है। नंधौर की बाढ़ से क्षेत्र को बचाने के किया गया डायवर्जन कार्य भी बह गया जिससे नदी का रुख चोरगलिया क्षेत्र की ओर हो गया है।
विज्ञापन

नंधौर नदी ने दुबेलभीडा, आमखेड़ा गांव में भू कटाव शुरू कर दिया है जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी है। वन क्षेत्राधिकारी नंधौर सुनील कुमार ने कहा कि पानी कम होने पर पुन: डायवर्जन कराया जाएगा। समाजसेवी भुवन पोखरिया ने कहा कि नंधौर का पूरा रूख चोरगलिया क्षेत्र की ओर है जिससे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। इस बाबत शनिवार को प्रभावित ग्रामीणों संग हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर से वार्ता की जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य नितेश बुधानी ने कहा कि ग्रामीण वर्षों से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें