हल्द्वानी। शहर में जलापूर्ति करने वाले ट्यूबवेलों में लगातार दबाव बढ़ रहा है। अलग-अलग स्थानों पर ट्यूबवेल की मोटर फुंकने के मामले बढ़ रहे हैं। जल संस्थान ने अभी कुछ दिन पहले देवलचौड़ मानपुर पश्चिम के ट्यूबवेल को दुरुस्त किया ही था कि अब बृहस्पतिवार सुबह कुसुमखेड़ा विकासनगर के ट्यूबवेल में खराबी आ गई।
विज्ञापन
जलापूर्ति ठप होने से तीन हजार से अधिक की आबादी वाले क्षेत्र में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। सुबह और शाम की पाली में विकासनगर के साथ ही राम मंदिर वाली गली, कोहली कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रही। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार से टैंकरों से पानी बांटा जाएगा।
विकासनगर के ट्यूबवेल में सुबह बिजली कनेक्शन का फ्यूज उड़ गया था। इसके कारण जलापूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता को जल्द ट्यूबवेल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी बांटने के लिए कहा गया है। - आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान