फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसओजी प्रभारी करेंगे आगजनी और फायरिंग की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। सतखोल में सलमान खुर्शीद के कॉटेज में हुई आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना की जांच अब एसओजी प्रभारी को सौंपी गई है। अब तक जांच सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को पकड़े गए चार आरोपियों के बयान के आधार पर 14 से 15 संदिग्धों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुओं के लिए की गई टिप्पणी से नाराज होकर उनके कॉटेज के शीशे तोड़ दिए और घर के दरवाजे पर आग लगा दी थी। पुलिस ने केयरटेकर की तहरीर पर राकेश कपिल समेत 20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच एसओजी प्रभारी धर्मवीर सिंह सोलंकी को सौंप दी गई है। इससे पहले रामगढ़ चौकी इंचार्ज मनोज आर्य जांच कर रहे थे। पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच एसओजी प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस बेवजह किसी भी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें