फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कॉर्बेट के पाखरो में भी बनेगा इंटरप्रिटेशन सेंटर

विज्ञापन
रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पाखरों में यहां बनेगा इंटरप्रिटेशन सेंटर। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। धनगढ़ी गेट पर बने इंटरप्रिटेशन सेंटर की तर्ज पर ही अब पाखरो में भी इंटरप्रिटेशन सेंटर (कॉर्बेट परिचय केंद्र) बनाया जाएगा, जिस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस सेंटर में भी कॉर्बेट के जंगल की सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी। पर्यटन गतिविधि को बढ़ाने की कवायद पर पाखरो में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए पौड़ी जिले के कोटद्वार से भी कॉर्बेट का गेट खोला गया है। यहां से भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कॉर्बेट के बफर जोन पाखरो ब्लॉक को विकसित किया जा रहा है। पाखरो में प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद टाइगर सफारी बनाई जा रही है, जिसको सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एनटीसीए की ओर से मंजूरी मिल गई है। पर्यटक कॉर्बेट के कोटद्वार गेट से बफर जोन पाखरो ब्लॉक में टाइगर सफारी कर सकेंगे, जो छह हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा। टाइगर सफारी के अलावा पाखरो में इंटरप्रिटेशन सेंटर को भी बनाया जा रहा है।
पाखरो क्षेत्र को पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है। वहां आने वाले पर्यटकों के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जा रहा है, ताकि वह कॉर्बेट के बारे में जानकारी ले सके। - राहुल, सीटीआर निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें