फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, अस्पतालों में संसाधन भी जरूरी

Sun, 22 Nov 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
अमित दुम्का
विज्ञापन
- कुमाऊं में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर शोध, 100 स्वास्थ्यकर्मियों का व्यवहार परखा
विज्ञापन

हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र में जैव चिकित्सा अपशिष्ट (बायोमेडिकल वेस्ट) के उचित प्रबंधन को लेकर अमित दुम्का ने शोध प्रस्तुत किया। प्रस्तुत अध्ययन में 100 स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार का विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन

शोध में सामने आया कि अस्पतालों में मेडिकल कचरे का सही पृथक्करण केवल जागरूकता पर निर्भर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों की नैतिक जिम्मेदारी और संस्थागत सुविधाओं की उपलब्धता भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। अध्ययन के अनुसार, बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नियमित प्रशिक्षण, रंग-आधारित कूड़ेदानों की पर्याप्त उपलब्धता और अस्पताल प्रशासन का सहयोग जरूरी है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन के अगले चरण में 350 से 400 स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल करने की योजना बनाई है, ताकि निष्कर्षों को व्यापक स्तर पर परखा जा सके। उनके साथ डॉ. राखी शुक्ला भी शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें