फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक

Sun, 22 Nov 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नैनीताल। हाईकोर्ट ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में ज्योति सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने व उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। फिलहाल बुधवार तक उसे गिरफ्तार नहीं करने के आदेश दिए हैं। साथ ही सरकार को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।
हल्द्वानी के बुजुर्ग कारोबारी से कथित हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की वसूली के मामले में आरोपी ज्योति सिंह की याचिका पर न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी बुजुर्ग कारोबारी ने महिला सहित छह लोगों पर उसे हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की अवैध वसूली करने के आरोप लगाए हैं। कारोबारी का आरोप है कि फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रकम वसूली गई और उसकी संपत्ति भी हड़प ली गई। मामले में पीड़ित ने एसएसपी नैनीताल को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें