फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी दावेदार ने नहीं लिया नाम वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी होनी थी, लेकिन किसी भी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया है। सभी 13 दावेदार मैदान में डटे हुए हैं। चुनाव अधिकारी की ओर से जारी सूची में 326 मतदाता हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष सहित कुल सात पदों के लिए चुनाव होना है। वर्ष 2019 में मतदाताओं की संख्या 298 थी, जो बढ़कर 326 हो गई है। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी बीके सांगुड़ी, प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान, मुकेश चंद्र, शिवांशु जोशी, कार्यालय सहायक गौतम कुमार आदि रहे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और ऑडिटर का निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि इन पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन कराया है। मुख्य चुनाव अधिकारी चंदोला के मुताबिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय सुयाल, संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए उमेश कांडपाल, किरन आर्य और ऑडिटर पद के लिए मेघा उप्रेती सुयाल ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें